फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 95 सड़कें खस्ताहाल, पीडब्ल्यूडी का दावा कोई गड्ढा जानलेवा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले की 95 सड़कें खस्ताहाल हैं। इन पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे आवागमन के दौरान राहगीरों को जख्म दे रहे हैं। करीब तीन लाख लोग परेशानी झेल रहे हैं। इसके उलट लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का दावा है कि जिले में कोई भी गड्ढा जानलेवा नहीं है। हालांकि, इन सड़कों को वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। इनकी विशेष मरम्मत होनी है। ऐसे में उनके दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बारिश में इन सड़कों पर सफर और मुश्किल होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

कहां कितनी सड़कें बदहाल
भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र की सर्वाधिक 23 सड़कें गड्ढायुक्त हैं। 19 खस्ताहाल सड़कों के साथ आंवला दूसरे पायदान पर है। नवाबगंज की 17, मीरगंज की 16, बिथरी चैनपुर की सात, फरीदपुर की पांच, बहेड़ी की चार, शहर विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कें खस्ताहाल हैं। सबसे कम एक खस्ताहाल मार्ग कैंट क्षेत्र में हैं।

सड़कों की लगातार निगरानी की जाती है। मेरी जानकारी में किसी सड़क पर जानलेवा गड्ढे नहीं हैं। अगर कहीं गड्ढे हो गए होंगे तो उन्हें बारिश से पहले भरवा देंगे। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड (लोक निर्माण विभाग)
विज्ञापन


गड्ढों में पलटी थी ट्राॅली, एक्सईएन बोले- चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
मीरगंज। बरेली-दिल्ली हाईवे के किनारे स्थित नल नगरिया से पैगानगरी-गुलड़िया गौरीशंकर होते हुए आंवला को जोड़ने वाली 25 किमी लंबी सड़क पर कई वर्षों से गड्ढे हैं। इससे 25 गांवों के 50 हजार लोग प्रभावित होते हैं। पिछले महीने सड़क के गड्ढों में ट्राॅली पलटने से 10 लोग घायल हुए थे। हालांकि, लोक निर्माण विभाग खस्ताहाल सड़क को हादसे की वजह नहीं मानता। अधिशासी अभियंता का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ था। संवाद


मानपुर पुलिया की रेलिंग गायब
फतेहगंज पूर्वी। नवादा मोड़ से होते हुए दातागंज, बदायूं के लिए जाने वाले स्टेट हाईवे 126 पर मानपुर गांव के पास बनी पुलिया की रेलिंग गायब है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी की तरफ से मिट्टी डालकर गड्ढे भरे गए थे, अब हालत फिर खराब है। कई बार मिट्टी में धंसकर भारी वाहन पलट भी चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के एई ओमकार सिंह ने बताया कि रपटा पुलिया बनाने वाली कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को बरसात से पहले ही सड़क मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


ग्रामीणों ने खोली लापरवाही की कलई
स्टेट हाईवे बनने के बाद भी मानपुर गांव की पुलिया ठीक नहीं कराई गई। कई बार मांग करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। - ललित मोहन, नगरिया
दातागंज मार्ग पर स्थित पुलिया के पास सड़क टूटी है। पुलिया पर रेलिंग भी नहीं है। यहां से गुजरते समय हादसे का खतरा रहता है। - जगदीश, मानपुर
सड़कों पर जानलेवा गड्ढे हैं। शिकायत करने पर अधिकारी यह कह कर टरका देते हैं कि बजट मिलने पर सड़क बनाई जाएगी। - मुरारीलाल, गोरा लोकनाथपुर
25 गांवों को जोड़ने वाला पैगानगरी-गुलड़िया गौरीशंकर मार्ग बदहाल है। बार-बार आवाज उठाने पर भी निर्माण नहीं हुआ।-प्रमोद कुमार शर्मा, गोरा लोकनाथपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें