फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 95 लाउडस्पीकर उतरवाए, पुलिस ने जिलेभर में चलाया अभियान

Sun, 05 Apr 2026 01:11 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक और धर्मस्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया गया। कई स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई। 
विज्ञापन
पुलिस ने धर्मस्थल से उतरवाया लाउडस्पीकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने जिलेभर में सार्वजनिक व धर्मस्थलों पर अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकर हटवाने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 98 स्थानों पर सीओ और 389 स्थानों पर थाना प्रभारियों ने खुद जाकर चेकिंग की। चेकिंग में 95 लाउडस्पीकर ध्वनि प्रदूषण फैलाते पाए गए। इस पर इन सभी लाउडस्पीकर को उतरवा दिया गया। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर हर शनिवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र चेकिंग अभियान चलाया जाता है। शनिवार सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक जिलेभर में लाउडस्पीकर की चेकिंग की गई। अभियान के तहत कुल 892 स्थानों पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 193 स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई। 

फरीदपुर क्षेत्र में 16 लाउडस्पीकर उतरवाए गए 
ध्वनि प्रदूषण फैला रहे लाउडस्पीकर को उतरवा दिया गया। सबसे अधिक फरीदपुर क्षेत्र में 16 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। वहीं शेरगढ़ में 14, किला फतेहगंज पूर्वी, हाफिजगंज में 10-10, नबावगंज में 9, बारादरी और विशारतगंज में 4-4, बिथरी चैनपुर और भोजीपुरा में 3-3, आंवला, भमोरा, फतेहगंज पश्चिमी, भुता, बहेडी़, देवरनियां में दो-दो लाउडस्पीकर उतरवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें