फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शेयर ट्रेडिंग एप से 9.21 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शेयर ट्रेडिंग कराने के नाम पर साइबर ठगों ने व्यापारियों को 9.21 लाख रुपये का चूना लगाया है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल के अध्यक्ष गौरव सक्सेना के साथ कई व्यापारी शनिवार सुबह एसएसपी दफ्तर पहुंचे। शास्त्रीनगर निवासी अमित कंचन ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग करते हैं। जनवरी के शुरुआत में उनके पास एक कॉल आई। मलेशिया नाम की लड़की ने कहा कि ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग का काम करें तो ज्यादा मुनाफा होगा। उन्हें दो एप डाउनलोड कराए और उसमें निवेश कराया। विश्वास होने पर अमित कंचन, विनोद कुमार, शरद प्रताप, सुमित अग्रवाल और आदेश सैनी ने मिलकर रुपये निवेश किए थे।
विज्ञापन

दो-तीन बार उन लोगों को मुनाफा भी मिला। बाद में 9.21 लाख रुपये ठग लिए। दो दिन पहले एप पर बने डीमैट खाते में 66 लाख रुपये दिख रहे थे पर जब निकासी की कोशिश की तो खाता फ्रीज बताने लगा। जो उनसे बातचीत कर निवेश करा रहे थे, अब उनकी कॉल भी रिसीव नहीं हो रही है। जानकारी में पता लगा है कि उन लोगों से साइबर ठगी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें