फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया योग और ध्यान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइटेड नेशंस के तहत अल्मा मातेर स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय कांफ्रेंस का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ध्यान और योग का महत्व बताने के साथ ही पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यशाला में बरेली, रुद्रपुर, बदायूं और पीलीभीत के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन कर्नल सुनील ढींगरा एवं सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने किया। विद्यालय के निदेशक प्रत्यक्ष ढींगरा, चेयरमैन कैप्टन राजीव ढींगरा, प्रधानाचार्य पूनम आदि भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने आतंकवाद, नशाखोरी, नारी सशक्तीकरण, परमाणु बम जैसे विषयों पर विचार रखे। विभिन्न देशों की समस्याओं पर भी चर्चा की। फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर जनरल डॉ. मनीष शर्मा और केंद्रीय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. शोभा मिश्रा ने बच्चों को सफलता के मंत्र बताए। कार्यशाला के अंतिम दिन योग एवं ध्यान मुद्रा का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने पौधरोपण भी किया। इसके बाद आतंकवाद, नशाखोरी कोे विश्व से समाप्त करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन मुंबई से आए निशांत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें