फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातघर मालिकों और नगर निगम के अफसरों के बीच कूड़ा बना फुटबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. कूड़ा निस्तारण को लेकर छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर मॉडल लागू करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बरातघर मालिकों की बैठक बुलाकर गीला-सूखा कूड़ा अलग एकत्र करने और उसके निस्तारण के लिए कंपोस्ट प्लांट लगाने को कहा। मगर बरातघर मालिक नगर आयुक्त के निर्णय पर सहमत नहीं हुए और मीटिंग करके बताने को कहकर चले गए।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करके महिलाओं के समूह उसमें से सॉलिड वेस्ट निकालते हैं और फिर उसकी कंपोस्ट खाद बनाई जाती है। इसी मॉडल को नगर आयुक्त यहां लागू कराना चाहते हैं। बरातघरों से बड़ी मात्रा में कूड़ा निकलता है, जिसके चलते सोमवार को उन्होंने बरातघर मालिकों के साथ मीटिंग की है। नगर आयुक्त ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली के तहत बरातघर मालिकों को कूड़ा निस्तारण का इंतजाम करना होगा। गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदान में एकत्र करें और उससे कंपोस्ट बनाने के लिए प्लांट लगाएं। अगर वे लोग यह इंतजाम नहीं करेंगे तो नगर निगम करेगा, लेकिन खर्चा बरातघर मालिकों को देना होगा। इस पर वे लोग सहमत नहीं हुए। बरातघर मालिक वाईपी सहगल ने कहा कि कूड़ा डालने या निस्तारण का कहीं इंतजाम नहीं। बाकरगंज का प्लांट बंद पड़ा है। वे लोग निगम की प्लानिंग को लेकर मीटिंग करके अवगत कराएंगे।

सॉलिड वेस्ट नियमावली के तहत बरातघर मालिकों को कूड़ा निस्तारण करना होगा। अगर वे नहीं करेंगे तो नगर निगम इंतजाम करेगा। इसका खर्चा बरातघर मालिकों को ही देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें