फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप लाइन पर मेगा ब्लॉक से पांच घंटे ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोजा जंक्शन से नजीबाबाद तक अप लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक लिया गया। ट्रेनें प्रभावित रहने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेगा ब्लॉक दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक रहा। बरेली और आसपास अप लाइन पर मरम्मत की गई। सोमवार को डाउन लाइन पर गाजियाबाद से आलमनगर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में अप और डाउन लाइन पर एक सप्ताह से मेंटीनेंस, स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। बार-बार मेगा ब्लॉक लेना पड़ रहा है। हाल ही में तीन दिन मेगा ब्लॉक के बावजूद रेल ट्रैक, ओएचई मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने का काम पूरा नहीं हो सका था। रविवार को फिर अप लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। बरेली में सर्वाधिक प्रभावित मुगल सराय एक्सप्रेस हुई। सुबह 11 बजे आने वाली ट्रेन शाम को छह बजे के बाद आई। इसके अलावा सियालदह एक्सप्रेस, प्रयाग-बरेली पैसेंजर, अवध-असम एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, गंगा-सतलज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत करीब एक दस ट्रेनें प्रभावित हुईं। मुरादाबाद मंडल के डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि सोमवार को डाउन लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक प्रस्तावित है।

सियालदह, प्रयाग-बरेली शाहजहांपुर में रोकी गईं
मेगा ब्लॉक के दौरान अप सियालदह एक्सप्रेस और प्रयाग-बरेली पैसेंजर को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया। इसी तरह रोजा, बनथरा, तिलहर स्टेशनों पर भी ट्रेनों को रोका गया। सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से शाम छह बजे शाहजहांपुर पहुंची। ट्रेन यहां 40 मिनट खड़ी रही। प्रयाग-बरेली पैसेंजर करीब सात घंटे की देरी से शाहजहांपुर पहुंची। इसे भी स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस रहीं निरस्त
वाराणसी रेल सेक्शन में इंटरलॉकिंग के चलते दो दर्जन ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला रविवार को शुरू हो गया। रविवार को अप पंजाब मेल और हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहीं। दो दर्जन ट्रेनें 24 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। इससे यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी।

त्रिवेणी, जनता एक्सप्रेस आज रहेंगी निरस्त
अप त्रिवेणी और जनता एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रहेंगी। दोनों ट्रेन का निरस्तीकरण वाराणसी रेल सेक्शन में इंटरलॉकिंग के काम के चलते किया गया है। 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों पर शाहजहांपुर होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन दो दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों ने रिजर्वेशन रिफंड कराना शुरू कर दिया है। हालांकि, समर स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।

‘रविवार को अप लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। सोमवार को डाउन लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। संरक्षा और सुरक्षा के लिए ट्रैक मेंटिनेंस जरूरी है। यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।’
विज्ञापन

- एके सिंघल, डीआरएम-मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें