बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से आगामी 18-19 अप्रैल को दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में 50 स्कूलों के करीब तीन सौ विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट के प्रतिभागिता के लिए निशुल्क आवेदन 15 अप्रैल तक रोटरी भवन चौपुला में जमा किए जा सकते हैं।