फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर ब्लॉक नहीं मिला, तो धीमी गति से चलाई ट्रेनें 

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे का इंजीनियरिंग अनुभाग यात्रियों को परेशान करने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सीबी गंज से जंक्शन तक पटरी और स्लीपर की मरम्मत और पटरियों की वेल्डिंग के लिए ब्लॉक की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन मंडलीय अधिकारियों ने होली पर ब्लॉक देने से मना कर दिया। इसके बाद कॉशन पर ट्रेनें चलाई गईं।
विज्ञापन

दस दिन पहले जंक्शन के इंजीनियरिंग अनुभाग ने सीबी गंज से जंक्शन तक डाउन लाइन पर पटरियों की मरम्मत के लिए ब्लॉक मांगा था। मंगलवार सुबह ऐन मौके पर मंडलीय अधिकारियों ने होली का हवाला देकर ब्लॉक देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पटरियों की जर्जर स्थिति को देखते हुए तीन किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेनें चलाई गईं, जिससे जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस, अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस और हिमगिरि एक्सप्रेस को सात किलोमीटर तक कॉशन पर गुजारा गया। ट्रेनें धीमी चलने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। धीमी गति से चलने पर ट्रेनें आधा घंटा देरी से जंक्शन पहुंची। गौरतलब है कि एक महीना पहले रेलवे ने मुरादाबाद से बरेली तक पटरियों की मेंटीनेंस हुई थी। इसके बाद भी काम अधूरा रह गया। रेलवे सूत्रों की मानें तो होली के बाद किसी भी दिन ब्लाक लिया जा सकेगा, हालांकि रेलवे अधिकारियों ने इसकी तारीख नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें