फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांग्रेस के कार्यों का श्रेय लेने जुटी भाजपा’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्य गिनाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा इन कार्यों ंका उद्घाटन कर खुद श्रेय लेना चाहती है। उनका कहना है कि सिविल एन्क्लेव उनके कार्यक्रम में बनना शुरू हुआ और 12 करोड़ रुपये भी दिलाए, लेकिन इसकी भी वाहवाही भाजपा लूटने में जुटी है।
विज्ञापन

अपने कार्यालय में ऐरन ने पत्रकारों से कहा कि बड़ा बाईपास, ओवरब्रिज और सिविल एन्क्लेव समेत कई कार्य हुए हैं। सुप्रिया ऐरन जब मेयर थीं, तब मैंने ही लोकसभा में बरेली से हवाई सेवा शुरू करने को मुद्दा उठाया था, लेकिन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ऐसा नहीं कर पाए। पांच सालों में एनओसी प्रक्रिया तक पूरी नहीं हो पाई। जब हवाई सेवा शुरू करने की स्थिति आई तो भाजपा नेता इसमें आगे गए हैं। ऐरन ने कहा कि मुख्यमंत्री से सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन कराने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा जब सिविल एन्क्लेव उनके प्रयासों से बना तो उद्घाटन भी उनके हाथों होना चाहिए, अन्यथा समारोह में उन्हें बुलाकर इसका श्रेय उनको दिया जाए। ऐरन ने आरोप लगाया है कि ताबड़तोड़ शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम कर केंद्रीय संतोष गंगवार अपनी नाकामी छिपाना चाहते हैं और हर छोटे मोटे कार्यक्रमों में पहुंचकर श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका मुकाबला सीधे भाजपा उम्मीदवार से ही होगा। ऐरन ने एक सवाल में पुलवामा हमला पर कहा कि वे वही सोच रहे हैं जो पूरा देश देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें