फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता के टायलेट में कर अधीक्षक ने डाला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पर्यावरण अभियंता के ऑफिस में बने टायलेट का पानी कर अधीक्षक के कमरे में टपकने लगा। इस पर गुस्साए कर अधीक्षक ने पर्यावरण अभियंता के टायलेट में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

नगर निगम में पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान का कार्यालय पहली मंजिल और कर अधीक्षक आरपी सिंह का ग्राउंड फ्लोर पर है। पिछले दो-तीन दिन से पर्यावरण अभियंता के ऑफिस में बने टायलेट के लीकेज के चलते गंदा पानी आरपी सिंह के कार्यालय में टपकने लगा। इससे वहां गंदगी और बदबू फैल गई। आरपी सिंह के कहने पर भी संजीव प्रधान के ऑफिस के कर्मचारियों ने टायलेट का इस्तेमाल बंद नहीं किया, जिससे पानी का टपकना लगातार जारी रहा। बुधवार को इससे नाराज कर अधीक्षक ने पर्यावरण अभियंता के कार्यालय में बने टायलेट में ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें