बरेली। मौसम के करवट लेने के साथ ही शहर में स्वाइन फ्लू फिर हावी होने लगा है। हफ्तेभर में शहर में स्वाइन फ्लू के 9 नये मरीज सामने आ चुके हैं। सीएमओ ने आईडीएसपी टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल पहुंचने वाले संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजने को कहा गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले जिलेभर से स्वाइन फ्लू के करीब 59 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 18 पॉजिटिव सैंपल में 12 शहर के थे। ताजा मामले में 49 सैंपल जांच को भेजे गए थे, जिनमें 21 नये पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसमें 9 मामले शहरी क्षेत्र के हैं। इस तरह अब तक शहर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 21 तक पहुंच चुकी है। डॉक्टरों के मुताबिक, अचानक मौसम में बदलाव से एच1एन1 वायरस फिर सक्रिय होने लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि शंका होने पर मरीज चिकित्सकों से संपर्क करे।