फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर स्ट्रीट डॉग ने चेकिंग अभियान की हवा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पाकिस्तान पर हमले के तीन दिन बाद जंक्शन पर संदिग्ध यात्रियों की तलाश में आरपीएफ और जीआरपी स्निफर डॉग धाकड़ को प्लेटफार्म और सरकुलेटिंग एरिया में टहलने वाले स्ट्रीट डॉग ने टिकने नहीं दिया। डाग स्कवायड जहां जाता कुत्ते पीछे-पीछे भौंकने लगते। धाकड़ भी उनको देखकर डुबक गया। अभियान थोड़ी देर चलने के बाद खत्म हो गया।
विज्ञापन

जंक्शन पर जीआरपी सीओ रमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर और जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने संदिग्ध यात्रियों की चेकिंग शुरू की। सरकुलेटिंग एरिया में अभियान कुछ ही देर चल पाया था कि स्ट्रीट डॉग धाकड़ को घेरकर भौंकने लगे। जहां भी धाकड़ जाता कुत्ते उसके पीछे-पीछे जाते। फोर्स को चेकिंग करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कई बार कुत्तों को भगाया लेकिन वह बार-बार पीछे से आ जाते। पुलिस कुत्तों के लिए बिस्कुट का पैकेट लेकर आई, लेकिन खाने के बाद कुत्ते फिर से धाकड़ के पीछे लग गए। इसके बाद फोर्स ने आनन-फानन में प्लेटफार्म, वेटिंग हाल, पार्सल घर, इंक्वायरी काउंटर के आसपास में चेकिंग की औपचारिकता करते हुए अभियान आधा घंटे में खत्म कर दिया गया। बता दें कि जंक्शन पर कुत्तों और बंदरों का आतंक है। कुत्ते हर समय प्लेटफार्म एक पर घूमते हुए मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें