फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की जान को इतने खतरे.. कमिश्नर चौंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। बहेड़ी से गुजरने वाले नैनीताल रोड पर हादसों से बेपरवाह लोगों ने अवैध तरीके से डिवाइडर तोड़कर कट बना लिए हैं। इसके साथ आमडंडा के पास इसी तरह स्पीड ब्रेकर बना दिए जाने से भी हादसे हो रहे हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी से बहेड़ी में हाल ही में हुए हादसों में करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को तहसील दिवस में यहां आए कमिश्नर रणवीर प्रसाद का ध्यान जब इन खतरनाक कट और जानेलवा स्पीड ब्रेकर पर गया तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए अवैध कट बंद कर स्पीड ब्रेकर हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस रोड पर टोल टैक्स की वसूली करने वाली संस्था पीएनसी को भी नोटिस जारी कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर टोल प्लाजा से लेकर उत्तराखंड बार्डर पर गांव आमडंडा तक हाईवे के रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी ने पीएनसी को दी है। पीएनसी लंबे समय से यहां वाहनों से टोल टैक्स की भी वसूली कर रही है। इसके बावजूद लोगों ने इस महत्वपूर्ण हाईवे के डिवाइडर को तमाम जगह अपनी सुविधानुसार तोड़ दिया है। जहां-तहां इन कट से वाहनों के निकलने से अक्सर हादसे होते हैं। यही नहीं हाईवे पर आमडंडा बार्डर पर अवैध तरीके से दोनों ओर ब्रेकर भी बना दिए गए हैं। इससे भी लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
लापरवाही की हद यह है कि सम्राट टॉकीज के पास से गुजर रहे पुराने नैनीताल रोड को अब तक हाइवे से नहीं जोड़ा गया है। यहां रोटरी भी नहीं बनी है। फोरलेन पर बने डिवाइडर पर इसका रखरखाव कर रही संस्था ने पेड़ भी नहीं लगाए हैं। इससे दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों की वाहनों की हेडलाइट से सामने वाले ड्राइवर की आंखें चौंधिया जाती हैं। इससे भी हादसे की आशंका रहती है। हाईवे की लेयर भी सही ढंग से नहीं बिछी है। कई जगहों पर उल्टे सीधे तरीके से पैच वर्क करा दिया गया है। जिससे तेज गति से आने वाले वाले वाहन उछल जाते हैं। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने तहसील दिवस के बाद इन खामियों का जायजा लिया तो काफी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


टोल टैक्स लेने के बावजूद इसका रखरखाव करने वाली संस्था अपना काम सही तरीके से नहीं कर रही। इससे आए दिन हादसे हो रहे है। इस मामले में संबंधित संस्था और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा। - रणवीर प्रसाद, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें