फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित के 5.72 लाख जब्त करने पर इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेडिकल कॉलेज में कैंसर का इलाज कराने जा रहे एक शख्स की कार और 5.72 लाख रुपये सीज करने के बाद मामले में कोर्ट ने फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर को तलब किया है। कई बार आदेश देने के बावजूद आख्या न देने को कोर्ट ने लापरवाही माना है।
विज्ञापन

सहारनपुर के थाना चिलकाना के गांव घनेटा निवासी तौकीर कैंसर पीड़ित हैं। वह छह नवंबर को इलाज के लिए कार से भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर उनकी कार पुलिस ने रोक ली और कागज न दिखा पाने पर एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दी। पुलिस ने बैग में रखे तौकीर के 5.72 लाख रुपये भी जब्त कर लिए। कार और रुपये वापस लेने के लिए तौकीर ने कोर्ट की शरण ली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कई बार आदेश पर भी इस मामले में आख्या न देने पर इसे फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर की स्वेच्छाचारिता, उदासीनता और लापरवाही माना। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होकर आख्या और लिखित स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।

इंस्पेक्टर बोले - कार छोड़कर भागे थे ये लोग
फतेहगंज पश्मिची थाने के प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह के मुताबिक, कार को पकड़ने के बाद ड्राइवर को छोड़ बाकी लोग भाग निकले थे। कार से मिले बैग में 5.72 लाख रुपये मिले थे। उन्हें जीडी में दर्ज किया गया। उन्होंने कहा - कोर्ट के सामने पेश होकर पूरी वस्तुस्थिति बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें