भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इज्जतनगर के 129वें स्थापना दिवस एवं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को कई इवेंट हुए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की 100 सौ मीटर दौड़ हुई। इसमें पीएस जीना प्रथम, डॉ. आईवी मोगा द्वितीय और डॉ. एसडीए सिंह तीसरे स्थान पर रहे। संस्थान के परिसर के बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। अनीत सिंह प्रथम, जोगेंद्र द्वितीय और जेड खान तृतीय रहे। छात्रों की सौ मीटर दौड़ में डॉ. दिनेश कुमार प्रथम, डॉ. धारवत राजेंद्र द्वितीय और डॉ. सबत्ती तृतीय रहे। छात्राओं की सौ मीटर दौड़ में डॉ. पूनम कुमारी प्रथम, डॉ. भागीरथी द्वितीय और डॉ. अरुणा तृतीय रहीं। स्टाफ पुुरुष वर्ग में सुशील कुमार गिरी प्रथम, एनएस बिष्ट द्वितीय और इनास खान तृतीय रहे।
महिला स्टाफ में डॉ. अर्चना रानी प्रथम, प्रेमा व्हीलर द्वितीय और डॉ. अलका तोमर तृतीय स्थान पर रहीं। स्टाफ और छात्रों के बीच हॉकी प्रतियोगिता हुई। इंडोर गेम कैरम एकल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में मोहम्मद वसीम विजेता और डॉ. मधु सीएल उपविजेता रहे। महिला वर्ग में रूपन शिवपुरी विजेता तथा सोनल कटियार उपविजेता रही। कैरम पुरुष डबल में मोहम्मद वसीम व अरविंद कुमार, प्रभात कुमार एवं एलके सिंह रनर रहे। महिला वर्ग में रूपन शिवपुरी व रंजना गुप्ता विजेता तथा डॉ. राजन चौधरी व सोनल उपविजेता रहीं। मिक्स डबल्स में डॉ. रंजना गुप्ता एवं अरविंद कुमार विजेता तथा सोनल कटियार एवं डॉ. रघुवरन की जोड़ी उपविजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति प्रोफेसर अरविंद कुमार ने किया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. आरके सिंह शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू के पूर्व कुलपति डॉ. नागेन्द्र शर्मा, संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. बीपी मिश्रा, डॉ. वीके गुप्ता, राकेश कुमार व विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।