फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआई ने डीपार्मज्ञ की मान्यता नहं दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीआई ने विवि को डी-फार्मा की मान्यता देने से किया इंकार
विज्ञापन

निरीक्षण करने आई टीम को नहीं मिले मानकों के अनुसार शिक्षक
टीम ने एम-फार्मा के मानकों को लेकर भी सवाल खड़े किए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग को डी-फार्मा (डिप्लोमा इन फार्मेसी) की मान्यता को लेकर तगड़ा झटका लगा है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने विश्वविद्यालय को डीफार्मा की मान्यता देेने से इंकार कर दिया है। पीसीआई की टीम यहां निरीक्षण को आई थी, लेकिन संसाधन और मानकों के अनुसार शिक्षक नहीं मिले। डी-फार्मा ही नहीं बल्कि टीम के एक्सपर्ट ने एम-फार्मा के संचालन पर भी सवाल खड़े कर दिए। एम-फार्मा के लिए प्रोफेसर होना जरूरी है, जबकि विभाग के पास असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर ही हैं। हालांकि विभाग ने भरोसा दिलाया कि अगले साल तक सभी मानक पूरे कर लिए जाएंगे। अब विभाग डी-फार्मा के लिए अगले साल दोबारा आवेदन करेगा। वहीं विश्वविद्यालय कैंपस में डी-फार्मा शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे छात्रों को भी तगड़ा झटका लगा है।
विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग ने पिछले साल डीफार्मा के लिए आवेदन किया था। उससे दो साल पहले ही फार्मेसी विभाग को एम-फार्मा शुरू करने की मान्यता पीसीआई से मिली थी। हालांकि उस वक्त भी मुद्दा स्थायी फैकल्टी का उठा था। फार्मेसी विभाग में ज्यादातर गेस्ट फैकल्टी ही हैं। एम-फार्मा संचालित करने के लिए एक प्रोफेसर होना जरूरी है। इस सत्र से डी-फार्मा खुलना था। पिछले दिनों पीसीआई की टीम विश्वविद्यालय निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने संसाधनों और शिक्षकों की कमी पर सवाल उठाए। गेस्ट फैकल्टी के सहारे नया कोर्स कैसे दिया जाता है। सूत्रों की मानें तो टीम ने यहां तक कह दिया कि विभाग एम-फार्मा संचालित करने के लिए भी मानक पूरे नहीं करता। हालांकि जैसे-तैसे टीम को यकीन दिलाया कि जो खामियां हैं उनको जल्द दूर कर लिया जाएगा। अब अगले साल डी-फार्मा की मान्यता के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कुछ कारणवश डी-फार्मा की मान्यता नहीं मिल सकी। अगले साल दोबारा आवेदन किया जाएगा। जो कमियां हैं उनको जल्द दूर करा लिया जाएगा। - प्रोफेसर एके गुप्ता, डीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें