फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चढ़ा पारा, दो दिन फिर बदलेगा मौसम

Sat, 12 May 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। बीते सप्ताह तूफान का शोर रहा। अब पारा एकदम से फिर चढ़ गया है। दिन में चटक धूप पड़ने से गर्मी के साथ तपिश भी हो रही है। 13 और 14 मई को तीव्रता की धूप निकलने के बाद आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान कम होने से चटक धूप निकलने के बावजूद गर्मी में उमस नहीं महसूस हो रही है। हालांकि 15 मई से इसमें भी बदलाव देखने को मिलेगा। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि तूफान का शोर मचने के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, मगर यह पहले के मुकाबले कम हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में आसमान एकदम साफ है। 13 और 14 मई को इसमें परिवर्तन आने के आसार हैं। दोनों दिन तेज धूप निकलने के बाद आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान फिर बढ़ेगा। गर्मी और उमस भी तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें