फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा के लिए महिलाओं के हुए रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला जागृति मंच के सहयोग से महिलाओं को ई-रिक्शा दिलाने के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में कैंप लगाया गया। इसमें तीन तलाक लेने वाली चार और मुस्लिम 11 सहित 36 महिलाओं के पंजीकरण हुए। इसमें दस महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया है। इन महिलाओं को संभागीय परिवहन विभाग की मदद से ट्रेनिंग दिलाने के बाद उन्हें ई-रिक्शा दिलाया जाना है।
विज्ञापन

कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए सीडीओ सत्येंद्र कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक जगमोहन के साथ आरटीओ विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। सीडीओ ने ई-रिक्शा चलाने की इच्छुक महिलाओं का एक फिर उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से ऐसी महिलाओं को पूरी मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी। महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज ने बताया कि इन महिलाओं को डूडा से संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कम ब्याज पर ई-रिक्शा मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को पहली किस्त के तौर पर केवल 12500 रुपये जमा करने होंगे। उन्होेंने बताया कि ई-रिक्शा दिलाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें