फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा- खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजयुमो की ओर से गुरुवार को डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल उत्सव व युवा कला संगम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले दिन सिंह क्रिकेट क्लब और ज्योति वारियर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें सिंह क्रि केट क्लब ने ज्योति वारियर्स को शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में शेर ए पंजाब ने सेक्रेड हार्ट को हराया। तीसरा मैच यंग स्टार और रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुआ जिसमें यंग स्टार विजयी रहा। चौथे मैच में टीएसपी इंडियन ने गुर्जर क्लब को हराया। इस मौके पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, कार्यक्रम संयोजक प्रत्येष पांडेय, दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, महानगर महामंत्री यतिन भाटिया, मोहित कपूर, अंकुश अग्रवाल, गुलशन आनंद, राकेश गुप्ता, राम गोपाल मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें