फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी में रिक्त सीटों पर एडमिशन का आखिरी मौका

विज्ञापन
students
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

राजकीय और अनुदानित कॉलेजों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विवि ने आखिरी मौका दिया है। चार और पांच अगस्त को आखिरी काउंसलिंग होगी। चार अगस्त को बॉटनी प्लांट साइंस में सामान्य 1-272 रैंक, ओबीसी 1-282 रैंक और एससी व एसटी 1-480 रैंक, जुलॉजी एनिमल साइंस में में ओबीसी 1-256 रैंक व एससी व एसटी 1-516 रैंक वालों को बुलाया गया है। फिजिक्स व एप्लाइड फिजिक्स में गर्ल्स 1-516 रैंक व एससी व एसटी सामान्य 1-646 रैंक व गर्ल्स कोटे में 647-954 रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। केमिस्ट्री एप्लाइड केमिस्ट्री में ओपन में 1-716 रैंक गर्ल्स कोटे में 717-757 रैंक, ओबीसी गर्ल्स 1-736 रैंक, एससी व एसटी सामान्य 1-1461 गर्ल्स कोटे में 1462-1919 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया है। पांच अगस्त को गणित और एप्लाइड गणित के सामान्य 1-1250 और ओबीसी 1-1250 व गर्ल्स कोटे में 1251-1362 रैंक वालों को बुलाया है। एससी व एसटी के सभी अभ्यर्थी आ सकते हैं। राजकीय और अनुदानित कालेजों में अभी कुल 129 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन


पर्यावरण में तीस सीटें रह गई खाली
बरेली कॉलेज में एमएससी इंवायरमेंटल में चालीस में से 30 सीटें अब भी खाली रह गई हैं। इन सीटों पर कोई एडमिशन लेने आए ही नहीं। अब कॉलेज प्रशासन का कहना है कि रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश लेने के लिए विवि से अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें