फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंजीकरण खत्म होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ से 90 हजार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंजीकरण की मियाद खत्म होने के बाद भी जिले की सड़कों पर 90 हजार से ज्यादा वाहन दौड़ रहे हैं। शासन स्तर से सख्ती के बाद परिवहन विभाग ने इन वाहनों की सूची तैयार कर वाहन स्वामियों को अंतिम नोटिस भेजकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में 9.40 लाख से ज्यादा वाहन पंजीकृत हैं। इनमें चार लाख से ज्यादा कॉमर्शियल हैं। दुपहिया वाहनों की संख्या ज्यादा है। मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार तय समय सीमा खत्म होने के बाद वाहन स्वामी को वाहन के पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होता है। परिवहन विभाग ने ऐसे 90 हजार वाहनों की सूची तैयार की है, जिनके स्वामियों ने पंजीकरण की मियाद बीतने के बाद भी पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया है। इन वाहनों के स्वामियों को 14 दिन का नोटिस देकर चेतावनी दी गई है कि अगर इस अवधि में वह वाहन का पंजीकरण नवीनीकरण नहीं कराते हैं तो पंजीकरण को निरस्त कर दिया जाएगा। अगर वाहन स्क्रैप हो गया है तो उसके संबंध में साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बाद अगर इनमें से कोई वाहन चलता पाया गया तो वाहन को सीज कर स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
27 स्कूल वाहनों के संचालकों ने नहीं लिया फिटनेस प्रमाण पत्र
पिछले दिनों परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया तो जिले में पंजीकृत 984 स्कूल वाहनों में 92 वाहन ऐसे भी पाए गए जिनके पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं थे। परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर फिटनेस कराने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 27 स्कूल वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई है। संवाद
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं, जिनके पंजीकरण की मियाद पूरी होने के बाद भी नवीनीकरण नहीं कराया गया है। इन वाहन स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें