फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. तोमर, उमेश, अजय, यूूसुफ समेत नौ प्रत्याशियों ने पर्चे भरे

Fri, 10 Nov 2017 02:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
chunav
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के प्रत्याशियों समेत ने उम्मीदवारों नेे अपना नामांकन कराया। सपा प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर और भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम ने नामांकन के तीन-तीन सेट दाखिल किए। बाकी प्रत्याशियों ने एक-एक सेट भरा हैं। अब तक कुल 15 पर्चे दाखिल हो चुके हैं।  
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थितअपर उप जिलाधिकारी सदर के कक्ष में बड़े सियासी दलों में सबसे पहले बृहस्पतिवार को पूर्वान्ह् 11.30 बजे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने पर्चा दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय शुक्ला ने अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर पर्चा भरा। वह पर्चा दाखिल कर निकल भी नहीं पाए थे कि तब तक बसपा प्रत्याशी मोहम्मद यूसुफ अपने प्रस्तावकों केे  पहुंच गए और नामांकन कराया। बाद में अपरान्ह करीब पौने तीन बजे भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम ने पर्चा भरा। डॉ. तोमर और उमेश ने तीन-तीन सेट दाखिल किए। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजेश कुमार, रबिया अख्तर, शेर खां और रंजीत कुमार ने भी नामांकन कराया 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें