शाहजहांपुर के फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला मिर्धान में दिसंबर 2019 में आरिफ के मकान में डकैती डालने वाले 9 बदमाशों पर फरीदपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बदमाशों को पिछले महीने गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का माल बरामद किया था। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया था।
फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश दानवीर, कल्लू उर्फ धर्मवीर, नन्हे लाल उर्फ रतीराम, लालू उर्फ राजेश, राजीव जाटव व आनंद जाटव निवासी गौसनगर थाना जलालाबाद शाहजहांपुर, कमल यादव निवासी नया गांव गुलड़िया थाना जलालाबाद, पप्पू उर्फ आरिफ निवासी तुलसी नगर आजमनगर गौंटिया थाना बारादरी बरेली, राजू उर्फ रत्नेश निवासी गांव गजुआ खेड़ा थाना पिहानी हरदोई को जेल भेजा था।
फरीदपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पचौरी ने इन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वहीं पुलिस अब इन सभी बदमाशों से लूट डकैती जैसी घटना करके अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की तैयारी कर रही है।