फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 8वीं वाहिनी बरेली की टीम सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। 45वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर 25वीं अंतर वाहिनी पश्चिमी जोन मुरादाबाद टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें 45वीं वाहिनी अलीगढ़ और 8वीं वाहिनी बरेली की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ की टीम 19 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी 8वीं वाहिनी बरेली की टीम ने 10 ओवर में 97 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। सुरेंद्र ने 21 गेंदों में चार छक्कों व सात चौकों की मदद से 55 रन बनाए।
इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल मैच में 8वीं वाहिनी बरेली ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। 28वीं वाहिनी इटावा की टीम 13 ओवर में 57 रन पर सिमट गई। बरेली की टीम के आयुष कुमार ने चार विकेट झटके। जवाब में उतरी बरेली की टीम ने 5 ओवर में 58 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। आयुष कुमार ने 20 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें