बरेली। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तीसरे दिन भी जारी रहा। जिले के चार केंद्रों पर मूल्यांकन हो रहा है। अब तक 83683 कॉपियां जांची गई। यहां पर दी गई कापियों में से 3,78,560 का मूल्यांकन शेष हैं। इसके साथ ही अनुपस्थित चल रहे सभी परीक्षक भी मौजूद रहे।
कापियों के मूल्यांकन का 19 मार्च से शुरू हुआ था। मूल्यांकन के लिए बनाए गए केंद्र राजकीय इंटर कालेज में 1,11,071 उत्तर पुस्तिकाएं दी गई हैं। तीसरे दिन वहां पर 13,792 कापियों का मूल्यांकन हुआ। ऐसे ही राजकीय कन्या इंटर कालेज को आवंटित 1,55,848 में से 21,562, एफआर इस्लामिया इंटर कालेज को आवंटित 1,37,945 में से 22,421 और सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज को आवंटित 1,72,305 में से 25,908 कापियों का मूल्यांकन किया गया। चारों मूल्यांकन केंद्रों पर तीसरे दिन तक कुल 83,683 उत्तर पुस्तिकाएं का मूल्यांकन हो चुका है। संवाद