फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए 8.33 लाख पशुओं को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पशुपालन विभाग की ओर से जिले में खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए अभियान शुरू हो गया है। जिले में 64 टीमें 8.33 लाख पशुओं का टीकाकरण करेंगी।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघ श्याम ने बताया कि जिले में भारतीय पशु रोग नियंत्रण अभियान के तहत खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। विभाग को 8,33,300 पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। विभाग को वैक्सीन भी प्राप्त हो गई है। पशुओं को टीका लगाने के लिए पूरे जिले में 64 टीमें बनाई हैं।
इनमें चार टीमें शहरी क्षेत्र में लगाई गई हैं। यह टीमें घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगा रहीं हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी टीमों को निर्देश दिए हैं कि जिले में कोई भी पशु छूटने नहीं पाए। सभी पशुओं को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें