फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में लटका पंचिंग बैग हटाया, तरणताल को किया जा रहा लकदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तरणताल और बॉक्सिंग खेल की अव्यवस्थाओं की खबर के प्रकाशन के बाद खेल विभाग ने कुछ संजीदगी दिखाई है। बड़े तरणताल में पानी भरने का काम चल रहा है। साथ ही स्टेडियम के दोनों तरणतालों को भी ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को बॉक्सिंग खेल की अव्यवस्थाओं पर खबर प्रकाशित किए जाने के बाद गुरुवार वहां हालात बदले नजर आए। बॉक्सिंग के खिलाड़ी काफी कम संख्या में स्टेडियम पहुंचे। पेड़ की डाल में लटके जिस पंचिंग बैग पर वह मुक्केबाजी का अभ्यास अब तक करते रहे, वह पंचिंग बैग आज लटका नहीं मिला। मुक्केबाज खिलाड़ी सहमे से नजर आ रहे थे। बॉक्सिंग के रेत वाले रिंग में कोई मुक्केबाज गुरुवार को अभ्यास नहीं कर रहा था। कुछ छोटे बच्चे रेत के ढेर में खेलते दिखाई दिए। वहीं स्टेडियम प्रशासन तरणताल को सही करने में जुटा रहा। बड़े पूल में पानी भरने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके अलावा दोनों तरणतालों की तली सफाई के लिए क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी ने ब्रश युक्त सेक्शन स्वीप मशीन भी बुधवार सायं मंगा ली है। इससे पहले अब तक यह मशीन स्टेडियम में नहीं थी। इस मशीन से शुक्रवार से दोनों तरणतालों को चमकाने का काम किया जाएगा। यही नहीं दो लाइफ ट्यूब व दो लाइफ जैकेट भी गुरुवार मंगा ली गई हैं।

जल्द दूर होगी स्टेडिमय में खेल उपकरणों की कमी
बरेली। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल उपकरणों के अभाव के चलते गिरते खेल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए आरएसओ ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरएसओ विजय कुमार ने खेल निदेशालय को भेजे पत्र में 72 जूडो मैट, एक रेसलिंग मैट विथ कवर, एक बॉक्सिंग एरिना, एक बॉक्सिंग कार्नर पैड, चार-चार जोड़ा हॉकी, फुटबाल गोल नेट, चार जोड़ी हैंडबाल व वालीबॉल नेट की डिमांड भेजी है। उन्होंने स्वीकार किया कि स्टेडियम में अभी बहुत कुछ ठीक किया जाना है। उन्होंने बताया कि वालीबॉल कोट में गिट्टी के चलते खिलाड़ियों को दिक्कत होती है। लिहाजा उसे भी बाहर से हटाकर जल्द अंदर बेहतर स्थान पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें