फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत पीर बुद्धशाह बाबा के तीन रोजा उर्स का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई परिसर स्थित दरगाह शरीफ पर हजरत बुद्धशाह बाबा के तीन रोजा उर्स का आगाज हो गया है। इसमें आस पास गांव के तमाम लोग भी बड़ी तादाद में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन

उर्स की तकरीब शाम को कुरान ख्वानी से शुरू हुई। इसमें तलबा ने कुरान मुकम्मल किया। फातेहा और सलातो सलाम के बाद दरगाह शरीफ पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की शिरकत रही। इसके बाद लंगर भी तकसीम किया गया। बाद नमाज इशा मीलाद शरीफ की महफिल सजी। इसमें नातख्वा राजू ने कलाम पेश किए। सभी तकरीब प्रबंधक हाजी एवज खान की देख रेख में संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी चंगेज खान ने बताया कि शनिवार को दूसरे रोज रात में इशा की नमाज के बाद कव्वाली की महफिल सजाई जाएगी। आखिरी रोज 12 मई को सुबह फज्र की नमाज के बाद सुबह 6 बजे कुल शरीफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें