फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के गड्ढों में टूटा ट्रक का एक्सेल, पांच घंटे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हाईवे के गड्ढों में फंसकर ट्रक का एक्सेल टूट गया। इससे ट्रैफिक वन-वे हो गया और फतेहगंज पूर्वी से कटरा के बीच कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके चलते लोगों को करीब पांच घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रक का एक्सेल सुबह करीब नौ बजे टूटा था। इसके बाद जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस की गैरमौजूदगी ने दिक्कत और बढ़ा दी। छोटे वाहन चालकों में आगे निकलने को मची आपाधापी से बडे़ वाहन फंसने लगे। सुबह दस बजने तक हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। खराब ट्रक को दूसरे ट्रक चालकों ने रस्सी से खींचकर गड्ढों से बाहर निकाला तो दोपहर करीब दो बजे के बाद जाम खुल सका। हाईवे पर जाम देखकर कई ड्राइवर वाहन को लेकर कसरक और जैतीपुर मार्ग से निकलने का प्रयास करने लगे। इससे इन मार्गों पर भी जाम लग गया। थाने की फोर्स चुनावी ड्यूटी में होने के चलते वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। करीब पांच घंटे बाद जाम खुला तो पहले निकलने की जल्दबाजी में हालात फिर बदतर हो गए। इसके बाद कुछ वाहन चालकों ने स्थिति को संभाला और वाहनों को कतार में निकलवा शुरू किया। इसके बावजूद हाईवे पर कई घंटे तक वाहन रेंगते ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें