फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट: परीक्षा केंद्रों में कड़े इंतजाम और बाहर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट के परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम और उनके बाहर लगा जाम दोनों रविवार को चर्चा में रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रपत्र लाने और ले जाने के लिए जीपीएस लॉक युक्त बॉक्स की व्यवस्था की गई थी तो परीक्षा केंद्रों पर भी जैमर लगे थे। मगर केंद्रों के बाहर कोई इंतजाम नहीं थे, लिहाजा परीक्षा शुरू होने से पहले और छूटने के बाद हर परीक्षा केंद्र के बाहर जाम लग गया। इससे न सिर्फ प्रतिभागी परेशान हुए बल्कि आम राहगीरों का भी बुरा हाल रहा। जिले भर में 12 हजार परीक्षार्थियों के लिए 16 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 720 से लेकर 780 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा कराने की जिम्मेदारी एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए कड़ी चेकिंग के चलते 12.30 बजे से ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। प्रतिभागियों को एडमिट कार्ड, फोटो और पहचान पत्र के अलावा कुछ भी परीक्षा केंद्र में ले जाने की इजाजत नहीं मिली। जूते भी गेट पर ही उतरवा लिए गए। ज्वैलरी एवं बेल्ट भी प्रतिबंधित थी। गेट पर ही टॉर्च से प्रतिभागियों के कानों की जांच की गई। कलावा और गले में पहले पैंडल, ब्रेसलेट आदि भी उतरवा लिए। फुल आस्तीन की शर्ट वालों को लौटाकर हाफ आस्तीन की शर्ट या टीशर्ट पहनकर आने को कहा गया। बुर्का पहनकर पहुंची एक-दो छात्राआें से भी उसे उतरवा दिया गया। परीक्षा सामग्री केंद्रों तक पहुंचाने के लिए एनटीए की ओर से जीपीएस लॉक युक्त विशेष बैग उपलब्ध कराए गए थे ताकि पेपर को लाने ले जाने के दौरान रास्ते में रुकने का पता लग सके। परीक्षक समेत किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी, फिर भी परीक्षा केंद्राें पर जैमर लगाए गए थे।

हाईवे जाम और शहर की सड़कें भी
परीक्षा में उमड़ी भीड़ के चलते परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम भी खूब लगा। बरेली में स्थानीय के अलावा रामपुर, मुरादाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल आदि जिलों के अभ्यर्थियों का भी सेंटर था। ऐसे में तमाम लोग अपने वाहनों से भी पहुंचे थे। यह वाहन जब परीक्षा केंद्रों पर एकत्र हुए तो जमा के हालात बन गए। दोपहर में परीक्षा शुरू होने के दौरान कम दिक्कत हुई, लेकिन परीक्षा छूटने के बाद ज्यादा जाम लगा। पीलीभीत रोड पर रिठौरा में कलापुर की पुलिया के पास, नेशनल हाईवे पर डीपीएस और आर्मी स्कूल के पास, शहर में जीआरएम, नैनीताल रोड पर सिद्धि विनायक कॉलेज के पास जाम लगा। फोर्स चुनाव ड्यूटी में जाने के चलते यातायात संभालने के लिए कहीं भी पुलिस की व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते लोगों को काफी देर परेशान होने के बाद खुद ही जाम खुलवाना पड़ा।
विज्ञापन


परीक्षा छूटी तो फूट-फूट कर रोए बच्चे
रिठौरा। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि लाने के निर्देश थे। मगर एडमिट कार्ड पर इसकी कोई सूचना नहीं अंकित थी। ऐसे में दूसरे जिलों से आने वाले तमाम छात्रों की परीक्षा पहचान पत्र न होने की वजह से छूट गई। बरेली में घेर जाफर खां निवासी जैब खान, मुरादाबाद के मो. दानिश मुरादाबाद, गढ़िया रंगीन की सिमरन, बदायूं की यशिका साहू, रामपुर की मुबस्सरा आदि की परीक्षा भी इसी वजह से छूटी। इनका सेंटर खंडेलवाल कॉलेज में था। इन्होंने किसी तरह व्हाट्सएप पर घर से अपने पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि मंगाए और प्रिंट निकलवाकर केंद्र पर पहुंचे तो गेट बंद हो चुका था। रोने-गिड़गिड़ाने पर किसी ने नहीं सुनी तो कुछ बच्चे फूट-फूट कर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें