बरेली। शिक्षक नेता पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पार्षद अनुपम चमन ने मोर्चा खोल दिया है। बीएसए को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, कार्रवाई न होने पर बीएसए कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बता दें कि भोजीपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर मकरुका में प्रधानाध्यापक अजरार हुसैन आगा शिक्षक नेता हैं। पार्षद का आरोप है कि वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी समन ताहिर के नामांकन से लेकर प्रचार में शामिल रहे। ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि की। तस्वीर भी वायरल हुई। अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंनेे शिक्षक नेता को निलंबित करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की बात कही है। वहीं, शिक्षक नेता व प्रधानाध्यापक अजगर हुसैन आगा का कहना है कि आरोप निराधार है। वे अपना पक्ष जिलाधिकारी को लिखित रूप में दे चुके हैं।