मोहम्मदी(लखीमपुर खीरी)। प्रियंका वाड्रा के रोड शो के जाम में फंसी एबुलेंस सीएचसी देर से पहुंची जिसके चलते इलाज न मिल पाने के कारण महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है एबुलेंस जाम में न फंसी होती तो शायद मां की जान बच जाती।
गांव देहरा अजीतपुर के सीतापुर की पत्नी रामकली (62) के सीने में दर्द हो रहा था उसे 108 एबुलेंस से सीएचसी लाया जा रहा था लेकिन इसी दौरान प्रियंका वाड्रा के रोड शो के दौरान शाहजहांपुर रोड को बंद कर दिया जिससे यह एबुलेंस मंडी समिति के पास जाम में फंस गई।
घंटे भर जाम खुलने के बाद एंबुलेंस सीएचसी पहुंची तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी पुत्री चांदनी ने आरोप लगाया कि उनकी एबुलेंस मंडी गेट के पास जाम में एक घंटे फंसी रही। यदि समय पर गाड़ी अस्पताल पहुंच जाती तो शायद उसकी मां की जान बच जाती।