फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बड़ी ‘गुंडी’ बताने वाली संघमित्रा पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/चंदौसी। खुद के सबसे बड़ी गुंडी बन जाने की बात कहने वाली बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मौर्य ने यह बात बुधवार को गुन्नौर के दीनानाथ इंटर कॉलेज के मैदान में एक सभा में कही थी। जोश भरते हुए उन्होंने कहा था- ‘योगी सरकार ईमानदारी के साथ काम कर रही है। अब जनता को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। यहां पर सब लोग बेखौफ होकर अपना काम करें। अगर आपके सम्मान और स्वाभिमान के साथ किसी ने खिलवाड़ किया तो उन गुंडों से बड़ी गुंडी संघमित्रा बन जाएगी।’
संघमित्रा का यह बयान क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था। चंदौसी के एसडीएम ने वीडियो रिकार्डिंग की जांच करने के बाद पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद गुन्नौर थाने के उपनिरीक्षक की ओर से आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि गुन्नौर के साथ ही बबराला में भी संघमित्रा ने बिना अनुमति के सभा की।
विज्ञापन


मेरे कहने का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि आज मातृशक्ति पर इतने अत्याचार होते हैं, उनके खिलाफ मैं आवाज उठाऊंगी और उनके खिलाफ ढाल बनकर खड़ी रहूंगी। सुरक्षा और सम्मान की तरफ उठने वाली हर ईंट का जवाब पत्थर से दूंगी। सुना है कि मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। -संघमित्रा मौर्य, प्रत्याशी भाजपा (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें