फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्कूल में गिरकर लगी चोट या लैब में हादसा, प्रबंधन नहीं होगा जिम्मेदार’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ‘स्कूल आने-जाने के दौरान बस में कोई गड़बड़ हो, स्कूल में ही खेलते समय बच्चे के चोट लग जाए या फिर लैब में कोई हादसा हो तो इसका जिम्मेदार स्कूल प्रशासन नहीं होगा।’ कुछ स्कूलों में ऐसा ही शपथपत्र लिए जाने से अभिभावक भड़क गए हैं। शुक्रवार को अभिभावक संघ की बैठक में इस मनमानी के खिलाफ डीएम से शिकायत करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

स्कूलों में एडमिशन और रिजल्ट का दौर चल रहा है। इसी बीच कुछ स्कूलों ने अभिभावकों से रिजल्ट के साथ एक शपथपत्र लेना शुरू किया है। शुक्रवार को कुछ अभिभावकों ने यह शपथपत्र नहीं दिया तो उन्हें रिजल्ट देने से भी इंकार कर दिया गया। अभिभावक संघ ने बैठक करके डीएम से इसकी शिकायत करने की बात कही है। स्कूलों की ओर से लिए जा रहे शपथ पत्र में प्रमुख बिंदु हैं कि जिस वाहन से बच्चा स्कूल आता है, उसके जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन नहीं होगा। खेल मैदान, लैब, भ्रमण या ज्ञान दर्शन के दौरान बच्चों को होने वाली क्षति के लिए भी स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही नहीं होगी। इस संबंध में अभिभावक या उसके परिवार का कोई सदस्य स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई शिकायत नहीं करेगा। स्कूलों का कहना है कि यह शपथपत्र लेकर वे अपनी जिम्मेदारी से नहीं मुकर रहे। प्रतिस्पर्धा के माहौल अभिभावक यह तो चाहते हैं कि उनके बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें लेकिन जरा सी कोई बात होने पर दोष स्कूल पर मढ़ दिया जाता है। यह उसी से अपना बचाव करने की कोशिश है।

यह एक नई परंपरा डालने की कोशिश है, जिसमें स्कूल अपनी सभी जिम्मेदारियों से बचना चाहता है। बच्चों की जिम्मेदारी स्कूल को लेनी होगी और इस प्रकार का एफिडेविट लेकर जिम्मेदारी से बचना सीबीएसई नियमों के खिलाफ है। इसके खिलाफ संगठन एफ आईआर दर्ज करा सकता है। - अंकुर सक्सेना, अध्यक्ष अभिभावक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें