फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल अब सौहार्दपूर्ण, जमकर खेलें होली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राम बरात में बवाल के बहाने कुछ शरारती तत्वों ने शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश भले ही की पर इससे शहर की फिजा तनिक भी नहीं बिगड़ी। हर वर्ग के लोगों ने त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कोसा। वहीं अधिकारियों ने भी माहौल पूरी तरह सही होने का दावा करते हुए लोगों से प्रेम और सद्भाव के साथ होली मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


खुराफातियों की होली थाने में होगी
रामबरात की घटना में सच जानने को मैंने स्टाफ ऑफिसर को भेजा है। उनकी रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई कराएंगे। होली रंगों और प्रेम का त्योहार है। लोग सोशल मीडिया के जरिये फैल रही अफवाहों से बचें और भ्रामक वीडियो व फोटो शेयर करने से बचें जिनसे वैमनस्य फैलता हो। खुराफातियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश सभी संबंधित जिलों के एसपी को दिए हैं। खुराफातियों की होली थाने में ही होगी। - अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन

होली रंगों का त्योहार, प्रेम से खेलें
कहीं माहौल खराब नहीं है। लोग अपने मन में किसी तरह का भ्रम न रखें। होली को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और माहौल बिगाड़ने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। लोग प्रेम से होली खेलें और आपस में सद्भाव बनाए रखें। कहीं कोई गड़बड़ दिखे तो संबंधित थाने या यूपी 100 को सूचना दें। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी बरेली रेंज
विज्ञापन


सबकुछ सामान्य, होली पर मिटाएं शिकवे
शहर से लेकर जिले भर में माहौल ठीक है। कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। होली के पुराने विवादों वाले स्थान पर पुलिस तैनात रहेगी। मैं खुद दूसरे अधिकारियों के साथ होली पर क्षेत्र में घूमकर जायजा लूंगा। लोग इस प्रेम और भाईचारे के त्योहार का पूरा आनंद लें। ऐसा भी न करें कि आपकी मस्ती से किसी दूसरे को कष्ट पहुंचे। हुड़दंग कर किसी को सताया तो कार्रवाई की जाएगी। - मुनिराज जी. एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें