बरेली। शहर के बाल कलाकार स्वरांश तिवारी टीवी चैनल के कार्यक्रम सारेगामा लिटिल चैंप में शनिवार को दिखाई देंगे। स्वरांश मात्र पांच साल के हैं। उन्होंने पूरे भारत से आए हुए हजारों प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए टॉप 30 में अपनी जगह बनाई है। इस उम्र में रियलिटी शो में यहां तक पहुंचने वाले स्वरांश पहले कलाकार बताए जाते हैं।
स्वरांश के पिता मानस राज तिवारी गुलाब राय इंटर कालेज में संगीत के प्रवक्ता हैं और माता दिविता अग्निहोत्री एनई रेलवे इज्जतनगर में सेक्शन आफिसर हैं। वह भी संगीत की कलाकार हैं। उनका बताना है कि स्वरांश की गायकी से कार्यक्रम के जज भी प्रभावित हैं, जिसमें जज पार्श्व गायक शान, ऋचा शर्मा और अमाल मलिक हैं। यह कार्यक्रम शनिवार रात 9 बजे से प्रसारित होगा।