फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा पर वाहनों के फंसने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। धर्मकांटा चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर मुस्तैद न होने से दोपहर करीब एक बजे गाड़ियां फंसती चली गई। पहले निकलने की आपाधापी में लोगों ने आड़ी तिरछी गाड़ियां फंसा दी। पुलिसकर्मियों के न होने पर कुछ दुकानदारों ने वाहनों को कतार में गुजारना शुरू किया। जाम की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची तो इंस्पेक्टर बलवीर सिंह दलबल के साथ पहुंचे। इसके आधा घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

धर्मकांटा चौराहा पर पिछले कुछ दिनों से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां तैनात पुलिसकर्मी भी वाहनों को सही ढंग से नहीं गुजारते हैं। दुकानदारों ने बताया कि शाम को वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद जाम की स्थिति बनने लगती है। चौराहा पर जगह कम होने से दो से अधिक चार पहिया वाहनों के आते ही जाम की स्थिति बन जाती है। इंस्पेक्टर बलवीर ने बताया कि यहां तैनात पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नए सिरे से निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें