फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट-बीमा के वाहन दौड़ाना बरेलियंस की आदत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जन जागरूकता के दावे और ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच यातायात माह गुजर गया। साथ ही यह भी बता गया कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए हम कितने बेपरवाह हैं। पुलिस ने यातायात माह में विभिन्न तरीके से यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जो कार्रवाई की उसमें जुर्माने के विस्तृत आंकड़े बरेली वालों की बेअंदाजी की पोल खोल रहे हैं। सर्वाधिक जुर्माना करीब 55 लाख रुपये बिना बीमा के वाहन चलाने वाले 1045 लोगों ने अदा किया है। जाहिर है कि यह लोग अपने साथ ही उन लोगों की जान को लेकर भी बिल्कुल फिक्रमंद नहीं थे जो इनके वाहन की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन

आंकड़े बताते हैं कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों की भी बरेली जिले में बड़ी तादाद है। बिना डीएल पर 1553 लोगों से 25.58 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। इनके अलावा बिना हेलमेट के बाइक चलाने में 3809 लोगों से करीब 17 लाख, बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वाले 772 लोगों से 556400 रुपये जुर्माना वसूला गया। तेज गति से गाड़ी चलाने वाले 452 लोगों से पांच लाख 14 हजार, वाहन चलाते वक्त मोबाइल चलाने वाले 627 लोगों से तीन लाख 82 हजार, तीन सवारी बैठकर यात्रा करने वाले 1456 लोगों से 12 लाख 60 हजार रुपये वसूले गए। कारों पर काली पन्नी लगाकर चलने वाले 160 लोगों से एक लाख 35 हजार वसूले गए। महीने भर में 222 नाबालिग वाहन दौड़ाते मिले, इन पर डेढ़ लाख से ज्यादा जुर्माना डाला गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 86 लोगों का मेडिकल परीक्षण कराकर चालान किया गया।

यातायात पुलिस ने महीने भर कार्रवाई के साथ ही स्कूल कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। प्रक्रिया जारी रहेगी। वैसे यह सख्ती की बजाय स्वेच्छा का विषय है। लोग हेलमेट, सीट बेल्ट व बीमा जैसी चीजों पर खुद जागरूक हों तो उन्हीं का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें