फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आरएसओ के खिलाफ शासन ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्व आरएसओ मुद्रिका पाठक के कार्यकाल में हुए कार्यों पर शासन ने जांच बैठा दी है। डिप्टी डायरेक्टर आरएन सिंह स्टेडियम में जांच करने पहुंचे। उनके कार्यकाल में क्या-क्या कार्य हुए उनकी जानकारी ली। दस्तावेज भी देखे।
विज्ञापन

दरअसल पूर्व आरएसओ मुद्रिका पाठक के कार्यकाल में हुए कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे। जिला प्रोत्साहन समिति के माध्यम से भी कुछ कार्य हुए थे उनपर भी सवाल उठे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय में पूर्व आरएसओ पर वित्त अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। कहा कि जिला प्रोत्साहन समिति से जो कार्य हुए उसमें गोलमाल हुआ। स्टेडियम में खेल बजट का भी दुरुपयोग हुआ। यहां तक आरोप गलाया किया काले धन को सफेद किया गया। खेल सामान खरीदने में भी गड़बड़ी की गई। शिकायत होने के बाद शासन ने जांच शुरू करा दी। खेल निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर आरएन सिंह जांच करने पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम से तमाम जानकारी जुटाई। शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि पूर्व आरएसओ के कार्यकाल में हुए कार्यों की शिकायत शासन में हुई थी जिसके संबंध में शासन से जांच कराई जा रही है। उस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर आए थे।

आईजीसीएल के दौरान हुए कार्यों की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी
पूर्व आरएसओ एके पांडेय के कार्यकाल में 2015 में आईजीसीएल का आयोजन हुआ था। उस दौरान शासन की बिना मंजूरी से ही लाखों रुपये के कार्य करा दिए गए थे। 74 लाख का स्टीमेट तैयार किया था। हालांकि कार्य सिर्फ 22 लाख के ही हुए थे। उसकी गुणवत्ता भी खराब थी। शासन ने भुगतान रोक दिया था। मामले की जांच कराई जा रही थी कि निर्माण कार्य हुए भी हैं या नहीं आगर हुए हैं तो कितनी लागत के। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। निर्णय शासन को लेना है।
विज्ञापन


हॉस्टल का होगा मूल्यांकन
स्टेडियम के हॉस्टल का मूल्यांकन इसी सप्ताह होगा। इसमें खेल निदेशालय के एक्सपर्ट आएंगे और खिलाड़ियों का मूल्यांकन करेंगे। उनका प्रदर्शन कैसा रहा, किस खिलाड़ी की क्या उपलब्धि रही। जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा होगा या उनकी उम्र ज्यादा हो गई होगी तो उनको बाहर भी होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें