कड़ी सुरक्षा में होगी अलविदा की नमाज
ब्यूरो
बरेली। ईद से पहले अलविदा की नमाज के दौरान मस्जिद और ईदगाहों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। संवेदनशील मस्जिदों और दूसरे स्थानों पर अलग से मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
ईद के लिए भी कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कहीं भी किसी घटना की सूचना फौरन डायल 100, पुलिस कंट्रोल रूम और एडीएम सिटी को देने को कहा गया है। डीएम ने सात अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी बनाए हैं जिन्हें विशेष परिस्थितियों में तैनात किया जाएगा। इनमें उपायुक्त उद्योग केंद्र अनुज कुमार, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार, बीडीओ भदपुरा गंगाराम, बीडीओ क्यारा ओमकार सिंह, सीवीओ डा. जितेंद्र सिंह और जिला प्रभारी खाद्य एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम थान सिंह शामिल हैं।