फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स - शरोफत मियों

विज्ञापन
विज्ञापन
शराफत मियां का उर्स आज से
विज्ञापन

बरेली।
हजरत शाह शराफत मियां अली मियां का 51वां छमाही उर्स शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस तीन रोजा उर्स की तकरीब शाहबाद स्थित खानकाह सकलैनिया शराफतिया में अदा की जाएंगी। उर्स के तीनों रोज सहरी और इफ्तार का खास इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि साहिब सज्जादा शाह सकलैन मियां हुजूर की सरपरस्ती में उर्स की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उर्स के आखिरी रोज 27 मई को असर की नमाज के बाद शाम लगभग पौने छह बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी, जिसमें शिरकत करने के लिए उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्यप्रदेश, बिहार, उड़ीसा, दिल्ली, उत्तराखंड आदि प्रांतों से जायरीन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें