एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को चौकीदारों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने नई परंपरा के तहत हर माह बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों व चौकीदारों को सम्मानित करने का काम शुरू किया है। दिसंबर में ‘बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ योजना के तहत उन्होंने 80 पुलिसकर्मियों और 23 चौकीदारों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें अधिक जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित करना है।
इन्हें किया सम्मानित
बहेड़ी चौकी प्रभारी सनी चौधरी, कैंट थाने के दरोगा मोहित चौधरी, कोतवाली में तैनात सिपाही जयप्रकाश, प्रेमनगर में तैनात दरोगा सरताज, सिपाही ओमकार, किला से दरोगा रविंद्र कुमार, सिपाही शिव कुमार, सुभाषनगर से सिपाही पिंकी, बारादरी से सिपाही बलवेंद्र सिंह, शाही के दरोगा सुधीर कुमार, सिपाही अंकित पंवार आदि सम्मानित होने वालों में शामिल रहे। कैंट थाने में तैनात चौकीदार प्रीतमलाल, किला के नत्थूलाल, सीबीगंज के नत्थू आदि चौकीदारों को सम्मानित किया गया।