फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के भूखंडों की नीलामी से मिले 80 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के कार्यालय में शुक्रवार को रामगंगानगर आवासीय योजना और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी की गई। इससे बीडीए को 80 करोड़ रुपये की आय हुई।
विज्ञापन




बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि दोनों आवासीय योजनाओं के अलग-अलग श्रेणी व क्षेत्रफल के रिक्त भूखंडों की नीलामी के लिए शिविर लगाया गया था। अब बड़ा बाइपास और पीलीभीत बाइपास पर 267 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नई टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा नैनीताल रोड पर कुदेशिया फाटक के पास द स्काई वे अपार्टमेंट के आवंटन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक लोग चार फरवरी तक प्राधिकरण की वेबसाइट bdainfo.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एग्जीक्यूटिव क्लब रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक से भी आवेदन पत्र लिए जा सकते हैं। अपार्टमेंट का लाॅटरी ड्राॅ छह फरवरी को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें