फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीएल एग्रो से भरे गए सरसों, सन फ्लॉवर तेल के 8 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के तहत बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त खाद्य संदीप कुमार चौरसिया के नेतृत्व में सरसों और सन फ्लॉवर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के आठ नमूने भरे गए। जिन्हें जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त के मुताबिक परसाखेडा स्थित बीएल एग्रो फैक्टरी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान, प्रवीण राय, विनय कुमार यादव, करन सिंह के साथ निरीक्षण किया। नरिश ब्रांड का अजवाइन, बैल कोल्हू ब्रांड का सरसों का तेल कच्ची घानी, नरिश ब्रांड का पैक्ड रिफाइंड सन फ्लावर ऑयल, पैकिंग यूनिट के स्टोरेज टैंक से रिफाइंड सन फ्लाॅवर ऑयल, नरिश ब्रांड का सेंधा नमक, पैक्ड सरसों का तेल कच्ची घानी (बैल कोल्हू ब्रांड), नरिश ब्रांड के प्रीमियम टी, सरसों का तेल खुला (पैंकिग यूनिट के स्टोरेज टैंक से) समेत आठ नमूने जांच के लिए भरे। बीएल एग्रो चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल ने बताया कि वे काम के सिलसिले में शहर से बाहर हैं। प्रकरण की जानकारी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें