फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 73.69% मतदान, अमरोहा सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को बरेली-मुरादाबाद खंड के नौ जिलों में कुल 73.69% मतदान हुआ। 93.88 फीसदी मतदान के साथ अमरोहा सबसे आगे, जबकि 61.73 फीसदी मतदान के साथ पीलीभीत सबसे पीछे रह गया।
विज्ञापन

निर्वाचन कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार, मतदान के शुरुआती दो घंटों में 13.71% मतदान हुआ, पर दोपहर 12 बजे तक आंकड़ा 38.16% पहुंच गया। दोपहर दो बजे तक 59.31% मतदान हो चुका था। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने तक नौ जिलों के 94 मतदान केंद्रों पर पंजीकृत कुल 47,701 (27,013 पुरुष और 20,688 महिलाएं) मतदाताओं में से 35,149 (20,855 पुरुषों और 14,294 महिलाओं) ने वोट डाले।
बरेली में 6,763 मतदाता में से 4,871 (2,790 पुरुष और 2,081 महिला) मतदाताओं ने वोट डाले। मुरादाबाद में 75.31, रामपुर में 74.86, बरेली में 72.02, संभल में 71.42, शाहजहांपुर में 70.82, बदायूं में 70.67, बिजनौर में 68.12 फीसदी मतदान हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने बताया कि मतदान सकुशल शांतिपूर्ण हुआ। मतपेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें