फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके सपरा ने किया एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश एनसीसी के अपर महानिदेशक (वीएसएम) मेजर जनरल एके सपरा ने गुरुवार को यहां एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का सुबह नौ बजे निरीक्षण किया। उनके यहां पहुंचने पर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीरज सेठ ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने बरेली में एनसीसी के संचालन में अब तक हुई सभी गतिविधियों की जानकारी ली। भविष्य में होने वाले कैंप तथा कार्यवाहियोें के लिए भी आदेश दिए। 21 उत्तर प्रदेश वाहिनी में आयोजित होने वाले वार्षिक शिविरों के लिए स्थापित कैंप मॉडल और एनसीसी आफीसर्स मेस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, सामूहिक कार्यक्षमता, समय प्रतिबद्धता, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समाज के प्रति सहयोग की भावना और देश प्रेम को विकसित किए जाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जाने चाहिए। इस मौके पर कार्यवाहक समादेशाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शिशिर अवस्थी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें