फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस की ज्योति और बेनहर स्कूल की नव्या मंडल की टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई रिजल्ट में बेटियां फिर भारी पड़ीं। मंडल में डीपीएस बरेली की ज्योति सिंह और बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत की नव्या शुक्ला ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से टॉप किया। बेनहर की ही कृति ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ मंडल में सेकेंड जसकौर बिंद्रा 97.8 प्रतिशत अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल बरेली की ज्योति सिंह ने इतिहास, मनोविज्ञान में 100-100 अंक, अंग्रेजी में 99, अर्थशास्त्र में 98 और शारीरिक शिक्षा में 96 अंक हासिल किए हैं। पीलीभीत के बेनहर स्कूल की नव्या शुक्ला को अंग्रेजी में 93 और इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत में 100-100 अंक मिले हैं। मंडल की सेकेंड टॉपर बेनहर की कृति को अंग्रेजी में 95, इतिहास व राजनीति विज्ञान में 100-100, समाजशास्त्र में 98 और मनोविज्ञान में 99 अंक मिले हैं। इसी स्कूल की तीसरे नंबर की टॉपर जसकौर बिंद्रा को अंग्रेजी में 94, इतिहास में 97, राजनीति विज्ञान में 100, अर्थशास्त्र में 98 और संगीत में 100 नंबर मिले हैं।

हितांशी और कशिश जिले की सेकेंड टॉपर, थर्ड टॉपर बने माणिक्य
बरेली जिले में 36 स्कूलों में 5691 छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसमें दूसरे स्थान पर माधव राव सिंधिया की हितांशी अग्रवाल और सेंट फ्रांसिस की कशिश वारसी रहीं। दोनों ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कशिश को अकाउंट्स में 100, गणित, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र में 97-97 और व्यापार में 95 अंक मिले हैं। हितांशी को अंग्रेजी में 98, भौतिक विज्ञान में 97, रसायन विज्ञान में 99, जीव विज्ञान में 96 और शारीरिक शिक्षा में 99 अंक मिले हैं। जिले में तीसरे नंबर पर बीबीएल की पीलीभीत रोड शाखा के माणिक्य वर्मा रहे। उन्होंने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। माणिक्य को अंग्रेजी में 95, भौतिक विज्ञान में 97, रसायन विज्ञान में 99, जीव विज्ञान में 95 और शारीरिक शिक्षा में 99 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें