फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ही ईवीएम ले आईं बसें, आज खुला रहेगा रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली रोड से मिनी बाईपास की ओर किया गया डायवर्जन देर रात ही खत्म कर दिया गया। सुबह से किसी मार्ग पर डायवर्जन नहीं रहेगा और वाहनों को पहले की तरह निकाला जा सकेगा। करीब पंद्रह सौ वाहनों के एकत्र होने के बाद भी इस बार परसाखेड़ा में भयंकर जाम नहीं लगा। इसके लिए पहले से बनाई रषनीति कारगर रही। खुद डीएम और एसएसपी भी यहीं जाकर बैठ गए तो नियम को सख्ती से लागू करा दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से थोड़ा आगे बढ़कर मिनी बाईपास रोड मंगलवार दोपहर सील कर दिया गया था। बूथों से आ रही ईवीएम को एफसीआई के गोदाम में रखवाने की वजह से ऐसा किया गया। इससे मिनी बाईपास होकर निकलने वालों को परेशानी हुई। उन्हें दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। खुद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के गांव टियूलिया जाने को इस ओर का सीधा रास्ता बंद था। हर साल गोदाम तक वाहनों के ईवीएम उतारकर आने और इसी दिशा में वापस लौटने से भयंकर जाम लगता था। इस बार एसपी ट्रैफिक ने नई व्यवस्था की थी। उन्होंने परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से मिनी बाईपास मार्ग को सामान्य वाहनों के लिए पूरी तरह नाकाबंदी करके बंद कराया। साथ ही मिनी बाईपास से परसाखेड़ा आने वाली बसें रोड नंबर तीन से होकर रोड नंबर चार पर उस जगह भेजी गईं जहां ईवीएम रखवाई जा रही थीं। यहां ईवीएम व कर्मचारियों को उतार दिया जा रहा था। बसों या चुनावी वाहनों को पीछे लौटाने की बजाय आगे टियूलिया साइड के अंडरपास की ओर भेजा गया। वहां से खाली वाहन वापस जीरो प्वाइंट होते हुए दिल्ली रोड से शहर में आ गए।

कर्मचारी पहुंचाने को लगाए टाटा मैजिक
- पुलिस प्रशासन ने ईवीएम जमा करा चुके कर्मचारियों को उनकी पोलिंग पार्टी की बस में बैठाकर शहर की ओर भेज दिया। बसों को जल्दी आगे बढ़ाने की वजह से कुछ कर्मचारी रह गए तो उनके लिए अलग से टाटा मैजिक व टेंपो आदि वाहन लगाए गए। यह वाहन निशुल्क रूप से कर्मचारियों को शहर में लाकर छोड़ गए। इससे भी जाम की समस्या काफी हल हुई।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से किया अफसरों ने कमांड
- ईवीएम जमा कराने के लिहाज से रोड नंबर चार पर कंट्रोल रूम बनाया गया था। रात साढ़े बारह बजे तक डीएम और एसएसपी यहीं बैठकर जायजा लेते रहे कि कोई अव्यवस्था न हो। देर रात खबर लिखे जाने तक करीब 95 फीसदी ईवीएम जमा कराई जा चुकी थीं। बाकी को जमा कराने की प्रक्रिया चल रही थी।

लगभग सभी ईवीएम जमा कराई जा चुकी हैं। रात में ही सारी कवायद पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ लगाया है। सुबह जनता को किसी तरह का डायवर्जन नहीं मिलेगा। इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के होने के बाद भी जाम न लगना पुलिस प्रशासन की उपलब्धि कही जाएगी।- अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें