फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष बोले- मोदी हैं तो मुमकिन है

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। जो काम कांग्रेस सरकारों में कभी नहीं हुए, वह मोदी सरकार में मुमकिन हो गए हैं। कोई भी देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। दशमेश नगर मॉडल टाउन में एक नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस नेता निजी स्वार्थ साधने में लगे हैं तो मोदी सरकार सिर्फ राष्ट्रहित के बारे में सोच रही है। जनता एकजुट होकर फिर मोदी सरकार बनाने को मतदान करे। संतोष गंगवार ने शिवपुरी, कुंवरपुर भ्रमण करते हुए भरत मूलचंदानी के निवास पर जसौली में भी बैठक की। कैंट क्षेत्र में जनसंपर्क के बाद भोजीपुरा के लाड़पुर, जटऊ पटट्ी, बझिया सुमाली, बझिया जमूवी आदि कई गांवों में संपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगे। धौराटांडा पालिकाध्यक्ष ने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भ्रमण में डॉ. सीपीएस चौहान, डॉ. अनिल शर्मा, भारत भूषण शील, रुपेंद्र पटेल, प्रेमशंकर पटेल, पवन शर्मा, अरविंद गंगवार, बुद्धसेन मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन



अपने प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पा रहा गठबंधन
बरेली। आंवला क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के साथ उनकी पत्नी सरोज कश्यप और बेटी कीर्ति कश्यप भी वोट मांग रही हैं। सरोज ने कई गांवों में जनसंपर्क के दौरान कहा कि सपा-बसपा अपने स्वार्थ पूरे करने के लिए एक हो गए हैं। इनका मकसद केवल देश को लूटना है। जनता को ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा। बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में जनसंपर्क कर वोट मांगे। सरोज कश्यप ने कहा कि कांग्रेस और सपा-बसपा से जनता का विश्वास उठ गया है। बहन और बेटियों की सुरक्षा भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। मोदी जी हैं तो सब कुछ मुमकिन है। गठबंधन के नेता देश को जाति के नाम पर बांटने के कुत्सित प्रयास में लगे हैं। यह राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। कीर्ति कश्यप ने कहा कि कांग्रेस या सपा-बसपा गठबंधन अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम नहीं बता पा रहे हैं। दोबारा देश में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। कांग्रेस 70 साल से देश को लूटने में लगी थी। समय पर रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें