बरेली। जेसीज झुमका सिटी का दूसरा अधिष्ठापन समारोह सोमवार को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि दिव्यांग विद्यालय ‘दिशा’ की संस्थापक पुष्पा गुप्ता और विशिष्ट अतिथि इंटीरियर डिजायनर डालिमा अग्रवाल रहीं, जिसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें स्वाति गोयल को दूसरी बार अध्यक्ष और महक अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्पार्क पंचरत्न पुरस्कार से पारुल धवन मलिक, पायल खंडेलवाल, विभा गुप्ता, सुगंधा अरोरा, डॉ. आस्था अग्रवाल, डॉ. नेहा अग्रवाल को नवाजा गया, जिसके बाद सभी पदाधिकारियों ने मतदान का संकल्प लिया। यहां जेसीज क्लब अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव सारंग गुप्ता, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।